Irani gaig Badmash Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरानी गैग का बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 31 मार्च 2019 9:06 PM (IST)
ईरानी गैग का बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने ईरानी गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक बदमाश को धर दबोचा है। आरोपी अपने साथी के साथ राहगीरो से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। इसका एक ओर साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोराज अब्दुलगानी, 45 वर्षीय ईरान का रहने वाला है। जिसे लूट के मामले में शनिवर को गजसिंहपुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने एक साथी के साथ शनिवार को गजसिंहपुरा में एक राहगीर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें इसका एक साथी कार लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। अबतक की जांच पड़ताल में सामने आया कि इस गिरोह ने इसी तरह की कई वारदातों को दिल्ली में अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिंमाड़ पर है और फरार आरोपी समेत अन्य वारदातों में बारे में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement