Advertisement
ईरान ने यूक्रेन में रूसी सेना को ट्रेनिंग देने के आरोपों का किया खंडन

इससे पहले 25 अगस्त को यूक्रेन के जनरल एंड्री कोस्टिन ने एक्स पर कहा था कि एक ईरानी ब्रिगेडियर जनरल को युद्ध छेड़ने और युद्ध अपराध करने में रूस को उकसाने के संदेह के बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने कहा, "हम न केवल रूसी सेना और अधिकारियों पर मुकदमा चला रहे हैं, बल्कि अन्य देशों के हमलावर के सहयोगियों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं।"
जनरल ने बताया कि जांच के अनुसार, जुलाई-अगस्त 2022 में रूसी सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों ने ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रतिनिधियों के साथ शाहेद-136 और मोहजर-6 अटैक यूएवी और उनके पार्ट्स खरीदने पर सहमति जताई थी।
यही नहीं, ईरानी विशेषज्ञों ने रूसी सेना को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध अभियानों में इन यूएवी का उपयोग करने के लिए भी ट्रेनिंग दी थी।
कोस्टिन ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर 2022 के बीच इस्लामिक गणराज्य के सैन्य प्रशिक्षकों के एक समूह ने यूक्रेन के नीपर और मायकोलाइव क्षेत्रों में 20 ड्रोन हमले लॉन्च किए। जिससे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सुरक्षित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के अनुसार, 2022 में मोल्लासराय ने ईरानी ड्रोन प्रशिक्षकों की एक टीम का नेतृत्व किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


