Iran calls for international action against Israels genocide in Gaza-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजा में इजराइल के 'नरसंहार' के खिलाफ ईरान का अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 11:05 AM (IST)
गाजा में इजराइल के 'नरसंहार' के खिलाफ ईरान का अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान
तेहरान । ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजराइल के "नरसंहार" को रोकने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उपरोक्त आह्वान किया। कनानी ने कहा, "फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजराइल के नरसंहार की पुष्टि अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद( यूएनएचआरसी) ने भी कर दी है। अब दुनिया भर की सरकारों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों को अपने कर्तव्यों का पालन करना है।"
गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल द्वारा हमास के खिलाफ हमला शुरू करने के बाद से गाजा पट्टी में अब तक 32,552 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 74,980 से अधिक घायल हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement