Advertisement
आईपीएल मैच बेंगलुरु और कर्नाटक की शान का सवाल : डीके शिवकुमार

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यह भी बताया है कि सरकार महिलाओं के मुकाबलों को लेकर भी पूरा सहयोग करेगी।
बता दें कि जून 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आईपीएल करियर का पहला खिताब जीता था, जिसके बाद फैंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इस खुशी का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए, लेकिन यह खुशी जल्द ही मातम में बदल गई।
इस समारोह के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच हुई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया गया।
इसके बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से महिला वनडे विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी भी छिन गई। इन मुकाबलों की मेजबानी के लिए पुलिस की मंजूरी पाने को लेकर बीसीसीआई ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन को बार-बार दी गई डेडलाइन पूरी न कर पाने के कारण यहां होने वाले मुकाबलों को मुंबई में स्थानांतरित कर दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


