IPhone users can now view WhatsApp only on WhatsApp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईफोन उपभोक्ता अब व्हाट्सएप पर ही देख सकेंगे यूट्यूब वीडियो

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 9:49 PM (IST)
आईफोन उपभोक्ता अब व्हाट्सएप पर ही देख सकेंगे यूट्यूब वीडियो
सेन फ्रांसिस्को। व्हाट्सएप ने आईफोन उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर शुरू किया है जिसमें व्हाट्सएप पर भेजा गया वीडियो चलाने के लिए अब यूट्यूब नहीं खोलना पड़ेगा। इस एप के तहत अगर आपके व्हाट्सएप पर कोई यूट्यूब वीडियो की लिंक आती है तो इसे देखने के लिए आपको व्हाट्सएप से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यूट्यूब वीडियो आपकी चैट विन्डो पर ही चलने लगेगा। व्हाट्सएप के बीटा प्रोग्राम की निगरानी करने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, यह सुविधा पाने के लिए उपभोक्ताओं को एप्पल प्ले स्टोर पर जाकर अपना व्हाट्एप अपडेट करना होगा। इसमें कुछ अन्य सुधार भी किए गए हैं।
उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर यूट्यूब वीडियो देखने के लिए वीडियो आने पर उन्हें एक प्ले का ऑप्शन दिखेगा।
इससे पहले व्हाट्सएप पर आई हुई यूट्यूब वीडियो की लिंक पर क्लिक करने के बाद वह वीडियो उपभोक्ता के फोन में मौजूद यूट्यूब एप में खुलता था।
वेबसाइट के अनुसार व्हाट्सएप की चैट विन्डो पर चल रहा वीडियो किसी अन्य चैट विन्डो पर जाने पर भी बंद नहीं होगा।
एंड्रॉयड और विन्डो मोबाइल पर यह सुविधा फिलहाल आनी बाकी है।
व्हाट्सएप के भारत में 20 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हैं जबकि दुनियाभर में इसके 1.2 अरब सक्रिय उपभोक्ता हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement