invites online applications from students of minority students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 10:11 PM (IST)
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जयपुर। अल्पसंख्यक विभाग ने वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए पोस्ट मेट्रिक और मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से आॅनलाइन आवेदन मांगे हैं। छात्रों की छात्रवृत्ति विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थाओं की ओर से ऑनलाइन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को अग्रेषित की जाएगी। आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2016 निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एम.सी.मीणा ने बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थाओं ने छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को अग्रेषित करने के लिए उनका पंजीयन, यूजर आईडी और पासवर्ड जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। सरकारी और निजी सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को पात्र छात्र-छात्राओं से आवश्यक रूप से ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित मदरसे कोड लेने के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी या ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त पूर्तियां कर संबंधित कार्यालय में जमा करवाकर कोड प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने कोड प्राप्त करने से वंचित रहने वाले मदरसों का पंजीयन निरस्त करने की बात भी कही है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मदरसा प्रबंधन समिति की होगी। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement