Invest Rajasthan Quiz will be organized till September 25-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 सितंबर तक होगा ‘इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘ का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2022 08:37 AM (IST)
25 सितंबर तक होगा ‘इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘ का आयोजन
जयपुर । राजस्थान सरकार आगामी 25 सितंबर तक राज्य के नागरिकों के लिए ‘‘इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘‘ का आयोजन कर रही है। यह क्विज राज्य में निवेश आकर्षित करने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पहलों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट को प्रोत्साहन देने के लिए कटिबद्ध है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, ने बटन दबाकर क्विज की शुरुआत। उन्होंने बताया कि ‘‘इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘‘ के माध्यम से, प्रतिभागियों को व्यापार के अनुकूल विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। सरकार राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस‘ के विभिन्न पहलुओं पर कार्य कर रही है। श्रीमती रावत ने कहा कि “इन्वेस्ट राजस्थान क्विज, उद्योग विभाग की एक पहल है जो राज्य में व्यापार के विभिन्न अवसरों एवं राज्य सरकार की संबंधित नीतियों के प्रति लोगों में चेतना लायेगी। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में बहुत से बदलाव आये है और हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं और प्रोत्साहनों के बारे में जानें और लाभान्वित हों।
गौरतलब है कि क्विज में भाग लेने के लिए https://investrajasthan.in/ वेबसाईट पर लॉग इन करना होगा। क्विज में किसी भी उम्र और पृष्ठभूमि के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। यह द्विभाषी क्विज है यानी हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
क्विज तीन लेवल पर आयोजित होगी और प्रत्येक लेवल को पास करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। क्विज के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे जिनमें प्रथम पुरस्कार - 55 इंच टेलीविजन, दूसरा पुरस्कार - टैबलेट (3 विजेता), तीसरा पुरस्कार - स्मार्ट स्पीकर (10 विजेता), चौथा पुरस्कार - ब्लूटूथ इयरफोन (200 विजेता) शामिल हैं। हालांकि टॉप विजेताओं के मध्य टाई होने पर, अन्तिम निर्णय उनके बीच लक्की ड्रा द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement