घायल युवक ने खुद को निवासी गांव शिकारपुर जनपद बुलंदशहर बताया है I उसका गांव नानू में सल्लम पुत्र मुन्सफ़ के घर काफी दिनों से आना जाना रहा है I वह गुरुवार कि दोपहर में सल्लम के घर आया था I शाम के समय सल्लम ने उसी चाय पिलाई जिसके बाद वह बेहोश होने लगा उसी समय सल्लम उसकी पत्नी जाहिदा व दो अज्ञात ने उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया इसके बाद वह पूरी तरह बेहोश हो गया सुबह होश आने पर अपनी हालत देख वह हैरान रह गया I जिसके बाद उसने पुलिस कन्ट्रोल रूम 100 नंबर पर घटना कि जानकारी दी जिसके बाद 108 नंबर कि एम्बुलेंस नानू पहुंची और उसे उठाकर सरधना सीएचसी लेकर आई I यहाँ मौजूद चिकिसकों ने देखा तो उसका प्राइवेट पार्ट काटकर टांके भर रखे थे जिससे प्रतीत होता है कि यह काम किसी चिकित्सक ने किया है I
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर