इस तरह
की घटनाओं से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को महत्वपूर्ण मानकों तथा
प्रक्रियाओं का निर्माण कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देश अपनी
सीमाओं की सुरक्षा कर सकते हैं और आतंकवादियों की आवाजाही रोक सकते हैं।
सुरक्षा परिषद ने इससे पहले एक प्रस्ताव पारित करते हुए सभी देशों से उनके
घरेलू कानूनों में आतंकवादी गतिविधियों को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखने
और ऎसा सुनिश्चित करने के लिए कहा।
सत्र की अध्यक्षता करने वाले यूक्रेन के विदेश मंत्री पावलो क्लिमकिन ने
कहा कि सभी देशों को अवसंरचनाओं पर आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए एक
रणनीति बनानी चाहिए और दोषियों की पहचान कर ऎसा दोबारा होने से रोकना
चाहिए।
(आईएएनएस)