interpol warns,terror outfits may attack vital installations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंटरपोल ने चेताया,ड्रोन हमले हो सकते हैं अहम अवसंरचनाओं पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 8:14 PM (IST)
इंटरपोल ने चेताया,ड्रोन हमले हो सकते हैं अहम अवसंरचनाओं पर
संयुक्त राष्ट्र। इंटरपोल ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं पर ड्रोन से हमले कर सकते हैं। इंटरपोल के महासचिव जुरजेन स्टॉक ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा परिषद से कहा कि बुनियादी सुविधाओं के साइबर संपर्क से दुनिया और खतरनाक हो गई है और यह आतंकवादियों के निशाने पर आ गई है। पुल, विद्युत लाइनों, हवाईअड्डों तथा परमाणु विद्युत संयंत्रों जैसी महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को आतंकवाद के खतरे से बचाने को लेकर आयोजित एक विशेष सत्र में उन्होंने कहा,जैसे-जैसे हमारी बुनियादी संरचनाएं विकसित हो रही हैं, उनके हथियार भी विकसित हो रहे हैं। स्टॉक ने कहा कि आतंकवादी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर हमले के लिए विस्फोटकों से लदे ड्रोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, वे हैकिंग, बमों से भरे बख्तरबंद वाहनों तथा अचानक गोलीबारी का भी सहारा ले सकते हैं।

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement