Internet services closed in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवाएं फिर बंद

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 1:44 PM (IST)
कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवाएं फिर बंद
श्रीनगर। कश्मीर घाटी की श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर पुनर्मतदान के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और हिंसा के लिए उकसाए जाने के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं फिर से बंद की दी। ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दो दिनों पहले बहाल कर दी गई थीं, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवा आठ अप्रैल से बंद है। श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर रविवार को उपचुनाव से पहले इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ नागरिकों की जान गई थी। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement