International Launching of Jaipur Marathon held at United Nations Headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में हुई जयपुर मैराथन की इंटरनेशनल लांचिंग

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 11:57 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में हुई जयपुर मैराथन की इंटरनेशनल लांचिंग
जयपुर। देश की सबसे बड़ी मैराथन में शुमार एयू जयपुर मैराथन की इंटरनेशनल लांच न्यूयॉर्क अमेरिका स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भारत गौरव अवार्ड सेरेमनी में हुई, जिसमे देश और विदेश की प्रसिद्ध हस्तियों ने हिस्सा लिया। जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया की एयू जयपुर मैराथन देश की पहली मैराथन बन गई है, जिसकी लांचिंग संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में हुई है। इसमें 16 देशों के भारतीयों ने हिस्सा लिया। वल्र्ड फेडरेशन की चेयरमैन अयुदर किथगावा, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, जयपुर मैराथन के यूके चैप्टर के प्रसीडेंट रोबर्ट के डेविस, आचार्य लोकेश मुनि, लोकेन्द्र सिंह कालवी ने जयपुर मैराथन के 9वें संस्करण की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व शान्ति के संदेश को लेकर 4 फरवरी 2018 को पूरे विश्व के रनर्स जयपुर में दौड़ लगाएंगे।
एनआरआई भी शामिल होंगे दौड़ में

लांचिंग के अवसर पर 16 देशों से आए अनिवासी भारतियों ने घोषना करते हुए कहा कि जयपुर में इस बार वे अपने परिवार और मित्रों सहित मैराथन में 4 फरवरी को दौड़ लगाएंगे।

लांचिंग अवसर पर ये रहे मौजूद
जयपुर मैराथन की इंटरनेशनल लांचिंग के अवसर पर वल्र्ड पीस फेडरेशन के प्रेसिडेंट थोम्स जी वेल्स, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, टीवी एशिया के संस्थापक पद्मश्री एचआर शाह, लंदन के पूर्व मेयर सुनील चोपड़ा, स्पेन से आईटी एक्सपर्ट विशाल लादिया, पीसीजे ज्वेलर्स के संस्थापक बलराम गर्ग, पद्म विभूषण कांतिमल हस्तीमल संचेती , रत्न व्यवसायी नरेश अग्रवाल, समाजसेवी राजीव अरोरा सहित अनेक हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन भारत से गोविन्द पारीक ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement