गुरदासपुर । मिशन टोकियो ओलम्पिक 2020 को सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडरेशन का तीन सदस्यीय डेलिगेशन जूडो एजुकेशन यात्रा के तहत भारत के शहीद भगत सिंह जेएफआई कोचिंग सेंटर गुरदासपुर में पहुंचा । यहां इसका स्वागत जूडो फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने किया। इस डेलीगेशन में राष्ट्रीय जूडो फेडरेशन के डायरेक्टर निकोलस मेनसर फ़्रांस,जोश लुईस , इंग्लैंड और ओलम्पिक के सिल्वर मैडल विजेता मिकोलस उनगावरी हंगरी से शामिल थे। इस मौके पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा के पंजाब जूडो फेडरेशन और भारतीय जूडो फेडरेशन के सहयोग के साथ चल रही इस यात्रा के जरिये खिलाड़ियो को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग इस डेलिगेशन की तरफ से दी जायेगी ।