Interest and skill development camp concluded in Mahwa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महवा में अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर : कविता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जून 2025 1:13 PM (IST)
महवा में अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर : कविता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा
महवा (दौसा)। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य ब्लॉक मुख्यालय महवा द्वारा आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का समापन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। समापन अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कविता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिविर के दौरान कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों सहित सभी भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मीणा ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने इसे विद्यार्थी जीवन के लिए उपयोगी बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।
संभाग संगठन मंत्री कालूराम मीणा ने कहा कि इस तरह के शिविरों से छात्र-छात्राओं को नई विधाओं के बारे में सीखने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
ब्लॉक सचिव अवधेश कुमार ने स्काउट एवं गाइड संस्था की गतिविधियों और सेवाओं की जानकारी दी। मंच का संचालन दिनेश कुमार सैनी ने किया, जबकि शिविर प्रभारी भारत सिंह सैनी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।
समापन समारोह में अनीता अवस्थी, श्वेता अग्रवाल, पूजा गुर्जर, नरेंद्र सिंह, घनश्याम योगी, भगवान सहाय, लोकेश योगी, ब्लॉक लीडर मनीष सैनी, वंश गोयल, किरोड़ी महावर, दीक्षा, खुशबू, वेदना सैनी, यश सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement