Interacted with the villagers of tribal areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने बांसवाड़ा में जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों से किया संवाद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 6:39 PM (IST)
राज्यपाल ने बांसवाड़ा में जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों से किया संवाद
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को बांसवाड़ा में जनजातीय क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए। राज्यपाल मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनी। प्रत्येक व्यक्ति को उसके प्रश्न का जवाब देकर संतुष्ट किया। सागिता गांव की महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि मां त्रिपुरा सुंदरी की इस पवित्र भूमि पर आकर मैं अभिभूत हुआ हूँ। उन्होंने कहा कि इस पवित्र प्रांगण में हुआ संवाद जमीन पर अवश्य फलीभूत होगा। राज्यपाल ने अपनी पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के साथ मां त्रिपुरा सुंदरी की विधिवत पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement