राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक युवा ग्रामीण के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा
की राजनीति सेवा का कार्य है। इसमें अपने सुख को किनारा करना होता है।
लोगों की सेवा करनी होती है। यह तपस्या का कार्य है। राजनीति में आने के
लिए कभी अपेक्षा ना रखें। नेतृत्व से कुछ ना मांगे। नेतृत्व जिम्मेदारी दे
रहा है, उसे संभाल कर ईमानदारी से निर्वहन करें। अपने कार्यों में
पारदर्शिता रखें। मेहनत करते जाएं सफलता अवश्य मिलेगी। अपना लक्ष्य रखें।
जो सोचा है उस मार्ग पर सत्यता और ईमानदारी से मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहें।
सकारात्मक रहें जरूर बड़े आदमी बनोगें।