Advertisement
देश की अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु आयुर्वेद का आधुनिक चिकित्सा से समन्वय आवश्यक: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के गठन के बाद प्रशासनिक स्तर पर आयुर्वेद के प्रति रुचि बढ़ी है, जिससे इस क्षेत्र को नई दिशा मिली है। वहीं WHO के ग्लोबल समिट के बाद आयुर्वेद के वैश्वीकरण में भी तेजी आई है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजयानंद, विश्व आयुर्वेद परिषद राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. योगेशचंद्र मिश्र, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुरेंद्र चौधरी, संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश कुमार, आरोग्य भारती के संगठन मंत्री संजीवन कुमार एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथी रहे।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान, औषध निर्माण, डिजिटल हेल्थ और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। चिंतन शिविर के अन्य सत्रों में आगामी वर्ष की कार्ययोजना तैयार की गई। इससे आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


