Instructions to solve the problems of UDID card issued to PwD on every Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगजनों को जारी यूडीआईडी कार्ड की समस्याओं का प्रत्येक शनिवार को समाधान करने के निर्देश

khaskhabar.com: बुधवार, 27 नवम्बर 2019 5:17 PM (IST)
दिव्यांगजनों को जारी यूडीआईडी कार्ड की समस्याओं का प्रत्येक शनिवार को समाधान करने के निर्देश
शिमला। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश में दिव्यांगजनों को जारी किए जाने वाले विशेष विकलांगता पहचान-पत्र (यूडीआईडी) के संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दिसम्बर, 2019 के प्रत्येक शनिवार से जनवरी, 2020 तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष विकलांगता पहचान-पत्र के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को यूडीआईडी कॉर्ड के डिजिटाइजेशन में गति लाने को कहा तथा जिला कल्याण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए जागरूकता मेलों का आयोजन कर आवेदकों को जागरूक करने को कहा, जिससे आवेदन में कोई त्रुटि न रह पाए और न ही कोई आवेदन विभाग के पास लंबित रहे। उन्होंने कहा कि जनवरी में इस परियोजना की प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव ने यह जानकारी दी कि यूडीआईडी परियोजना प्रधानमंत्री कार्यालय की फ्लेगशिप परियोजनाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत विशेष लोगों का राष्ट्रीय डॉटाबेस बनाना है। प्रदेश में 8 मई, 2018 को शुरू हुए इस परियोजना के तहत अब तक 10,173 यूडीआईडी कॉर्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय इस परियोजना की प्रतिदिन ऑनलाईन यूडीआईडी पोर्टल पर निगरानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement