Advertisement
भवन और सड़क निर्माण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश, प्रदेशभर में एक माह का सघन निरीक्षण अभियान शुरू होगा

सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के निरीक्षण के लिए समिति
इसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के लिए अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (संभाग के अधीन अन्य वृत्त से) व अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (संभाग के अधीन अन्य जिले के गुण नियंत्रण खण्ड से) की समिति गठन के निर्देश दिए गए हैं।
नगरीय विकास एवं आवास व स्वास्थ्य शासन विभाग के कार्यों के निरीक्षण के लिए समिति
इसी प्रकार नगरीय विकास एवं आवास व स्वायत्त शासन विभाग के कार्यों के लिए अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (संबंधित वृत्त), अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (गुण नियंत्रण खण्ड), अधिशाषी अभियन्ता, स्वायत्त शासन/नगरीय विकास एवं आवास विभाग को शामिल करते हुए समिति गठित की जाएगी।
समग्र शिक्षा अभियान के भवन कार्यों के लिए समिति वहीं समग्र शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की जांच और निरीक्षण के लिए अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (संबंधित वृत्त), अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (गुण नियंत्रण खण्ड), अधिशाषी अभियन्ता, समग्र शिक्षा अभियान की सदस्यता में समिति गठित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भवनों एवं सड़कों के निर्माण तथा मरम्मत कार्य विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित किए जाते हैं। समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से इन कार्यों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं। ऐसे में इन कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है, जो प्रदेश भर में इस अभियान के दौरान सड़कों एवं भवनों के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों की जांच करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


