Instructions for enterd the reports on irregularities in payment of MNREGA scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनरेगा योजना के भुगतान में अनियमितता पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 4:48 PM (IST)
मनरेगा योजना के भुगतान में अनियमितता पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
जयपुर। महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त एवं शासन सचिव मनीष चौहान ने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अपने जिले में सामग्री मद के पेटे किए जा रहे भुगतान का सत्यापन अपने स्तर पर आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करें। निर्देश में कहा गया है कि भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करावाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर मुख्यालय को 15 मई तक अवगत कराया जाए। महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में कार्य कराए बिना एवं सामग्री की आपूर्ति किए बिना माप पुस्तिका में इंद्राज कर भुगतान किए जाने, वरीयता के आधार पर भुगतान नहीं किए जाने संबंधी शिकायतें राज्य स्तर पर प्राप्त हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement