Advertisement
प्रदेशभर के चिकित्सा संस्थानों का होगा निरीक्षण, कब,यहां पढ़ें

मिशन निदेशक ने बताया कि टीम ‘ए’ चाकसू, निवाई, टोंक, छान, दूरू, देवली, सावर, टीम ‘बी’ सांगानेर, फागी रेनवाल, रेलवाल, सोडा, डिग्गी, मालपुरा, केकडी, सरवाड, नसरीराबाद, टीम ‘सी’ भांकरोटा, बगरू, दूदू, साखून, किशनगढ़, गंगवाना, सराधना, खारवा, जोधपुर, टीम ‘डी’ कालवाड़, जोबनेर, नावां, कुचामन, छोटी खाटू, लारनव, रोल, नागौर, टीम ‘ई’ ब्यावर, जवाजा, बर, निमज, जैतारण, बिलाड़ा एवं टीम ‘एफ’ पीसांगन, रायपुर, पिपलिया, सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रोहट के चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण करेगी। टीम ‘जी’ अलवर एवं टीम ‘एच’ सीकर का दौरा करेगी।
डाॅ.शर्मा ने बताया कि सभी टीमों को स्वच्छता, एमएनडीवाई एवं एमएनजेवाई के साथ ही अस्पतालों में अन्य व्यवस्थाओं की सुनिश्चतता की जांच करने को निर्देशित किया गया है। इनमें अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर चिकित्सा संस्थान का बोर्ड एवं संकेतक लगा होना, मुख्य भवन पर अस्पताल का नाम ग्लोसाईन अथवा एलईडी से प्रदर्शित होना, मुख्य दरवाजे पर कॉउ केचर की स्थिति सही होना यानी उसका धूल मिट्टी नहीं होना, समुचित पार्किंग व्यवस्था, परिसर के पेड़ों पर सफेद एवं कत्थई रंग की पट्टी, उनकी कटाई-छंटाई करना, गमले सही विन्यास में एवं साफ - सुथरे लगे होना, क्षतिग्रस्त दीवारों को सही करवाना, नालियां साफ रखना तथा मैन हॉल ढक कर रखना, रात्रि में पर्याप्त रोशनी व्यवस्था, भवन की छत की साफ सफाई, बन्द नाले खोलना, पानी की टंकी की सफाई, उनपर ढक्कन होना सुनिश्चित करना, छत या दीवारों पर उग आए पौधे हटाना, छत की दरारों का ट्रीटमेंट करना जैसे कार्य शामिल हैं।
गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवा देने वाले राजकीय चिकित्सालयो को 50 हजार से 50 लाख रुपए तक का पुरस्कार
मिशन निदेशक एनएचएम डाॅ. समित शर्मा ने बताया कि राजकीय चिकित्सालयों के गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत प्रथम आने वाले जिला अस्पताल को 50 लाख एवं द्वितीय को 20 लाख रु की राशि प्रदान की जाती है। 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 10 जिला चिकित्सालय को 3 लाख रु का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।
इसी प्रकार सर्वोत्तम उप जिला अस्पताल अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 15 लाख, द्वितीय को 10 लाख एवं 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 100 उप जिला अस्पतालों अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एक-एक लाख का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रत्येक जिले में सबसे अच्छी (प्रथम आने वाले) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 2 लाख रु का पुरस्कार एवं राज्य में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी पी एच सी को 50000 रु का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक राजकीय चिकित्सालय का चार बार आकलन किया जाता है, जिसमें जिला स्तरीय अवार्ड समिति एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति चयन को अंतिम रूप देती है। अच्छे कार्य करने वाले एवं रोगियों को अच्छी सेवा देने वाले अस्पतालों को यह पुरस्कार अगले वर्ष 26 जनवरी को दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


