Innocent patient suffering from brain tumor treatment with PM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित मासूम ने लगाई पीएम से इलाज की गुहार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 11:41 PM (IST)
ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित मासूम ने लगाई पीएम से इलाज की गुहार
संभल। संभल जनपद के चंदोसी की 15 वर्षीय रिया पिछले पांच साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। जिसके बाद अब रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इलाज की गुहार लगाई है। रिया ने पीएम मोदी से मार्मिक गुहार करते हुए लिखा कि आदरणीय पी एम मोदीजी, प्लीज मेरी मदद कीजिए। मै अपने माता पिता के सपनों को पूरा करने के लिए जीना चाहती हूं। आपने टीचर पिता सर्वेश की इकलौती लाडली बेटी रिया 5 साल से ब्रेन टयूमर से पीड़ित है। दिल्ली के एम्स में 4 साल के दौरान 2 बार सर्जरी होने के बाद अब रिया को फिर ब्रेन ट्यूमर की शिकायत है। रिया की तीसरी बार एम्स में ब्रेन टयूमर की सर्जरी होनी है। लेकिन 5 साल में रिया के इलाज में आने वाले खर्च के चलते रिया के पिता सर्वेश लाखों के कर्जदार हो चुके हैं। टीचर मां की नौकरी भी रिया की देखभाल की वजह से छूट चुकी है। रिया की सर्जरी के लिए अब परिवार की उम्मीदें पीएम मोदी पर टिकी है। रिया और उसके परिवार को उम्मीद है कि देश के प्रधानमंत्री उनकी मदद जरूर करेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement