पूरन की पत्नी दीपक की रोशनी में सुबह खाना बना रही थी। अचानक दीपक गिर
गया और कपड़ों में आग लग गई। इससे कल्पना व उसका तीन महीने का बेटा साहिबा
बुरी तरह झुलस गए। पूरन और तीन साल के बेटे विनय को भी आग ने अपनी चपेट
में ले लिया। उनकी हालत भी गंभीर है। चारों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल
में दाखिल कराया गया है।