Innocent kids burned with husband wife in MP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति-पत्नी सहित दो मासूम आग में झुलसे

khaskhabar.com:
पति-पत्नी सहित दो मासूम आग में झुलसे
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ के पास फतेहपुर में लाइट नहीं होने से एक परिवार दीपक जलाकर खाना पका रहा था कि अचानक दीपक कपड़ों पर गया और आग लग गई। इससे पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चे आग में झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक राहतगढ़ के पास फतेहपुर में पूरन अहिरवार नामक युवक अपनी पत्नी कल्पना व तीन साल के बेटे विनय तथा तीन महीने के बच्चे साहिबा के साथ रहता है। पूरन का मजदूर परिवार है। उसका कहना है कि करीब आठ दिन से गांव में बिजली नहीं थी जिससे वे दीपक जलाकर घर में काम चला रहे थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement