inmate suicide in police station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस थाने में कैदी ने किया सुसाइड

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 10:48 PM (IST)
पुलिस थाने में कैदी ने किया सुसाइड
तरनतारण। सदर पुलिस स्टेशन के हवालात में शनिवार को एक कैदी की ओर से सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला, जब पुलिसकर्मियों ने हवालात चैक की, तब कैदी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक रविंदर सिंह को तरनतारन में हुए डबल मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया था और पूछताछ चल रही थी। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने रविंदर से मारपीट कर उसकी हत्या करने और अब उसे सुसाइड का रुप देने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने रविंदर को 15 दिन पहले गिरफ्तार कर लेने का आरोप लगाया। दूसरी ओर पुलिस के अनुसार बीती रात ही रविंदर को गिरफ्तार किया गया था।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement