जयपुर। आरबीआई की नई गाइडलाइन के बाद अब बैंकों में कतारों में कुछ कमी देखने को मिली है। कई बैंकों में हालांकि अभी कतारें लगी हैं, लेकिन कई बैंक ऐसे भी हैं, जिनकी कतारों में बीते चार-पांच दिन के मुकाबले लोगों की संख्या कम हो गई है। हालांकि अभी भी बैंकों के आगे जो लोग लगे हैं, उन्हें कुछ इंतजार के बाद पैसे मिल पा रहे हैं। बैंकों में अब प्रत्येक नोट बदलवाने वाले व्यक्ति की अंगुली में मतदान की तरह स्याही लगाई जाएगी। इस घोषणा के बाद राजधानी सहित राज्य के कई बैंकों की शाखाओं में अभी स्याही नहीं पहुंची है। जबकि कई बैंकों में स्याही लगाने का काम शुरू हो गया है। जहां स्याही लगाई जा रही है और जहां नहीं पहुंची है, उनमें से कई बैंकों में कतारों में बुधवार को कुछ कमी आई है। ज्यादातर ऐसे लोग जो बार-बार नोट बदलवाने के लिए लाइन में लग रहे हैं, वे डर के कारण ही बैंकों में नहीं पहुंचे हैं। बड़ी चौपड़, रामगंज, सुभाष चौक के बैंकों के अलावा आरबीआई बैंक में ऐसे मामले ज्यादा आ रहे हैं, जिनमें महिलाएं बार-बार नोट बदलवाने पहुंच रही हैं। कुछ पुरुष भी ऐसे शामिल हैं। अब ऐसे लोगों की संख्या में कमी आ रही है। स्याही लगते ही वे दुबारा नहीं आ पाएंगे, ऐसे में ये लोग कुछ डरे हुए हैं। इसके कारण लोगों की संख्या बैंकों के बाहर कुछ कम होने लगी है। कई बैंक ऐसे हैं, जहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। आरबीआई के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे हैं।
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहारयह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत