Advertisement
नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अतिक्रमण पर बरपाया कहर

टीमों ने सडक़ों एवं फुटपाथों से रेहड़ी-पटरी, झोपड़ीनुमा खाने-पीने के स्टॉल, साईन बोर्ड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य प्रकार के अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि वे अतिक्रमण करके आमजन के लिए परेशानी खड़ी ना करें क्योंकि नगर निगम अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। नगर निगम आयुक्त वी. उमाशंकर के अनुसार अतिक्रमण किसी भी स्तर पर ठीक नहीं है और इससे केवल परेशानियां ही पैदा होती हैं। अतिक्रमण के कारण यातायात जाम सहित राहगिरों को भी दिक्कतें होती हैं। इसके साथ ही आगजनी या अन्य कोई अप्रिय घटना होने पर राहत व बचाव दल को भी मौके पर पहुंचने में अतिक्रमण के कारण देरी हो सकती है।
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



