Advertisement
परिवहन नियमों व प्रक्रियाओं के बारे में दी गई जानकारी

हब फॉर एम्पावरमेंट वूमेन, जोधपुर के जेण्डर स्पेशलिस्ट कानाराम सारण ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के लिए स्किल विकास कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित यह कार्यक्रम सुरक्षित वाहन चालन के प्रति जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में बेहतर कदम है।
कानाराम सारण ने महिला अधिकारिता आयुक्त और जिला कलक्टर का महिला शक्ति के लिए प्रेषित संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने यह भी बताया कि “राजस्थान मरु उड़ान“ नवाचार के तहत आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने विशेषज्ञों से सुरक्षित वाहन चालन के बारे में प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।
कार्यशाला में मारुति ड्राइविंग स्कूल के रामनिवास चौधरी और शिशुपाल विश्नोई ने महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग मैन्युअल वितरित किए और सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में ब्लॉक सुपरवाइजर खुशबू पारीक, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की काउन्सलर किरण शर्मा और अन्जला सिंह ने भी अपनी जानकारी दी।
इस कार्यक्रम ने महिलाओं को सुरक्षित वाहन चालन के प्रति जागरूक किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


