Information about flood relief material should be given every 6 hours: Chief Secretary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाढ़ राहत सामग्री की जानकारी हर 6 घंटे पर दी जाए: मुख्य सचिव

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 11:19 AM (IST)
बाढ़ राहत सामग्री की जानकारी हर 6 घंटे पर दी जाए: मुख्य सचिव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने पूर्वाचल में बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनपदवार दिन में प्रत्येक छह घंटे पर राहत सामग्री की जानकारी दें। मुख्य सचिव शास्त्री भवन में बाढ़ से प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य एवं अन्य सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागीय वरिष्ठ अधिकारी जनपदवार प्रत्येक दिन में प्रत्येक छह घंटे में बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की जाने वाली नि:शुल्क खाद्य सामग्री सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर राजस्व के प्रमुख सचिव को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स का गठन कर, निर्वाचन ड्यूटी की तरह संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर राहत अभियान चलाएं और बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद समय से उपलब्ध कराएं। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यालय पर चालू कंट्रोल रूम में तृतीय श्रेणी के कर्मी नहीं, बल्कि संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी तैनात कर राहत कार्यो की निरंतर रिपोर्टिग सुनिश्चित कराई जाए। बाढ़ से प्रभावित लोगों का विद्युत देय बकाया होने की स्थिति पर उनकी बिजली कतई न काटी जाए। राजीव कुमार ने कहा कि राहत आयुक्त के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है। यह 24 घंटे खुला रहेगा। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रत्येक परिवार (पांच व्यक्ति औसत) के लिए खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री बोरा/पैकेट/डिब्बा में व्यवस्थित कर प्रति परिवार को 10 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम आलू, पांच किलोग्राम लाई, दो किलोग्राम भूना चना, दो किलोग्राम अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया, पांच लीटर केरोसिन, एक पैकेट मोमबत्ती, एक पैकेट माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट, एक लीटर रिफाइंड तेल एवं 10 टेबलेट क्लोरीन की उपलब्ध कराई जाए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement