Advertisement
महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ा : जीतू पटवारी

प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावों पर भी पटवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक नगरो में शराबबंदी की बात करती है, लेकिन जमीन पर शराब की उपलब्धता और अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश से अवैध और जहरीली शराब की आपूर्ति की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि शराब की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण है, तो ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं?
पटवारी ने प्रदेश में शराब की कथित होम डिलीवरी को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शराब के अवैध कारोबार और सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पटवारी ने मध्य प्रदेश की स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा राजनीति से ऊपर का विषय है। सरकार को विपक्ष और समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने रखनी चाहिए और सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


