अब औद्योगिक कामगारों को कैशलेस पेमेंट देने की तैयारी में सरकार!
khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 09:23 AM (IST)
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रमिकों को कैश में वेतन दिये जाने पर काफी
भ्रष्टाचार होता है। वहीं रेलवे, एयर ट्रांसपॉर्ट और खदानों सहित अन्य
क्षेत्रों में काफी काम ठेकेदार के माध्यम से होता है। ठेकेदार श्रमिकों के
साथ धोखाधडी न करने पाएं और उन्हें उनकी मजदूरी मिले इसके लिये सरकार
इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की तरफ प्रयासरत है। सरकार का कहना है कि बडी आबादी
जनधन योजना से जुड गई है और अब बैंक खाते खुलवाने मेंं भी कोई परेशानी नहीं
है।
-> डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम