Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana got national level Scotch Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को मिला राष्ट्रीय स्तर का ‘‘स्कॉच अवार्ड’’

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2022 7:48 PM (IST)
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को मिला राष्ट्रीय स्तर का ‘‘स्कॉच अवार्ड’’
जयपुर। गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इस योजना को द्वितीय पुरस्कार (सिल्वर मेडल) दिया गया। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं रामावतार मीणा एवं योजना में तकनीकी सहयोग दे रही संस्था आईपीई ग्लोबल की प्रतिनिधि दिव्या संथानम ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार द्वारा 5 जनजातीयों जिलों बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर में इस योजना को शुरू किया गया था जिसे वर्ष 2022-23 में राज्य के सभी 33 जिलों में लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत दूसरी संतान के जन्म पर गर्भवती महिला को छह हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना पूरी तरह से पेपरलेस योजना है जिसमें लाभार्थी को किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं करना पडता, उसे स्वास्थ्य विभाग में दर्ज डाटा के आधार पर आनलाईन भूगतान किया जाता है। योजना के अन्तर्गत लगभग 3.30 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement