Advertisement
भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता : राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने प्रोटेस्ट को शांतिपूर्ण और जायज करार देते हुए कहा, "ये वर्कर्स भारत के शहरी वर्कफोर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें न तो न्यूनतम मजदूरी मिलती है, न ही कोई सुरक्षा कवच। उनका प्रोटेस्ट सिर्फ अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास है, और इसमें कोई हिंसा या अवरोध नहीं था।"
उन्होंने वर्कर्स के साथ एकजुटता जताते हुए कहा, "उनकी मांगें, उचित सैलरी, बेहतर कामकाजी परिस्थितियां, काम पर सम्मान और सोशल सिक्योरिटी, पूरी तरह न्यायोचित हैं। सरकार और प्लेटफॉर्म कंपनियों को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।"
चड्ढा ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रबंधन से अपील की कि वे वर्कर्स के साथ सार्थक संवाद करें और निष्पक्ष, मानवीय समाधान पर पहुंचें।
उन्होंने जोर देकर कहा, "भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता। यह न्याय, सम्मान और सुरक्षा पर टिका होना चाहिए। गिग इकोनॉमी में काम करने वाले लाखों युवा देश की प्रगति का हिस्सा हैं। उन्हें शोषण का शिकार नहीं बनाया जा सकता।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


