Indias biggest prize kabaddi competition from 9 to February 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश की सबसे बड़ी इनामी कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 फरवरी तक

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 6:40 PM (IST)
देश की
 सबसे बड़ी इनामी कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 फरवरी तक
चंडीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में मोतीलाल नेहरू स्टोर्पस स्कूल राई, सोनीपत में 9 से 11 फरवरी तक आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इनामी अखिल भारतीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी। इन सभी टीमों को चार पूल में बांटा गया है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन पूल में नवीनतम सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें तथा नवीनतम पेशेवर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ 4 टीमों ने पात्रता की शर्तों को पूरा किया है। इसके लिए पूल-ए में सेना, तमिलनाडु एवं महिन्द्रा व महिन्द्रा, पूल-बी में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं बीपीसीएल, पूल-सी में महाराष्ट, राजस्थान एवं एयर इंडिया तथा पूल-डी में रेलवे, उत्तराखंड एवं ओएनजीसी की टीमों को शामिल किया गया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक करोड, रन अप टीम को 50 लाख तथा द्वितीय रन अप टीम को 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री विजय गोयल करेंगे तथा समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। आयोजन के दूसरे दिन राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
विज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गत वर्ष की भांति 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर इस बार अम्बाला में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया जाएगा, जिसके विजेता पहलवान को भी एक करोड, दूसरे स्थान पर आने वाले पहलवान को 50 लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement