indians becoming aware about diet and food-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं में खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ी

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 9:01 PM (IST)
युवाओं में खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ी
नई दिल्ली। अच्छी सेहत वैश्विक चिंता का विषय है लेकिन यह राहत की बात है कि भारतीयों में उचित खानपान के प्रति जागरूकता बढ रही है। 20 साल के युवा और 60 साल के बुजुर्ग सेहत और वजन की समस्याओं को हल करने के लिए पौष्टिक खुराक पर एक जैसा ही ध्यान देते हैं। विश्व पौष्टिकता सप्ताह के मौके पर, ग्रो फिट मोबाइल हेल्थ कम्पेनियन ने अपने 1.2 लाख उपयोगकर्ताओं के आधार पर आंकडे जारी किए। अध्ययन के निष्कर्ष के मुताबिक 50 प्रतिशत लोग स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनमें थॉयरायड, पीसीओडी और डायबिटीज शामिल हैं। विश्व पौष्टिकता सप्ताह के दौरान शारीरिक और मानसिक सेहत के उचित पोषण पर जोर देते हुए ग्रो फिट 30 करोड भारतीयों को अच्छी सेहत प्राप्त करने में सहयोग कर रहा है। यह आंकडे जनवरी से लेकर आठ महीनों के दौरान इस प्लेटफार्म पर हुई 1.3 करोड बातचीत के अध्ययन से जुटाए गए हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement