indians becoming aware about diet and food Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं में खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ी

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 9:02 PM (IST)
युवाओं में खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ी
अध्ययन के मुताबिक 70 से 80 प्रतिशत प्रयोगकर्ता श्रीनगर, जालंधर, नागपुर, सूरत, विजवाडा और इंफाल जैसे द्वितीय श्रेणी के शहरों और छोटे कस्बों से हैं। इससे जाहिर होता है कि अच्छी सेहत के प्रति जागरूकता बढ रही है। रिपोर्ट के अनुसार 75 प्रतिशत लोगों ने वजन कम करने के लिए ग्रो फिट से संपर्क किया। इसमें 15 प्रतिशत लोगों का बीएमआई सामान्य है लेकिन वह शरीर के कुछ खास हिस्सों से वजन कम करना चाहते हैं, इसमें पेट की चर्बी प्रमुख है। ज्यादातर आबादी पेट की चर्बी कम करने की समस्या से जूझ रही है। इससे दिल के रोग की कई समस्याएं जु़डी हैं। हाल के अध्ययन में पता चला है कि इन्सुलिन की प्रतिरोधात्मकता से बढा हुआ मोटापा व्यायाम की बजाए आहार से ठीक हो सकता है। वजन बढाने की ख्वाहिश रखने वाले 10 प्रतिशत लोगों का वजन सामान्य से कम था। ग्रो फिट की सीईओ ज्योत्सना पत्ताबिरमन ने बताया कि संतुलित आहार लेने और उचित शारीरिक व्यायाम और गतिविधियों से वजन नियंत्रित रखा जा सकता है। विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान के मेल से ग्रो फिट लोगों को सेहतमंद, खुशहाल जीवन जीने के सूत्र बताता है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement