Advertisement
भारत को इनोवेशन और डिजिटल स्किल का ग्लोबल हब बना रहे भारतीय युवा : पीयूष गोयल

उन्होंने कहा कि इस विरासत को आज की उम्मीदों से जोड़ते हुए भारत का संविधान 140 करोड़ नागरिकों को उनकी किस्मत खुद बनाने के संकल्प के साथ सशक्त करता है।
भारत की मैन्युफैक्चरिंग बढ़त पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल कंपनियों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और वे 100 अरब डॉलर के निवेश की योजनाएं बना रही हैं।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रोटेक्शनिस्ट माइंडसेट से अलग प्रतिस्पर्धी, इनोवेशन और हाई-क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को अपनाने की जरूरत पर बल दिया।
केंद्रीय मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी की आर्थिक विकास, देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को पॉलिसी निर्माण के केंद्र में रखने की अप्रोच पर प्रकाश डालते हुए कहा, "एक अच्छी अर्थव्यवस्था का मतलब एक अच्छी राजनीति से होता है।"
उन्होंने कहा, "भारत मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है।"
केंद्रीय मंत्री गोयल के अनुसार, "हम अपने भविष्य को बनाने में आर्किटेक्ट की भूमिका में खुद ही हैं और यह सोच ही भारत को नया भारत बनाने के ओर गाइड करती है।"
उन्होंने मजबूत रिसर्च एंड डेवलपमेंट फ्रेमवर्क की जरूरत पर बल दिया और कहा कि सरकार की नई आरएंडडी और इनोवेशन फंड स्कीम प्राइवेट-सेक्टर की भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी।
यह बताते हुए कि भारत में चैटजीपीटी का दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस है केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत के युवा एडवांड टेक टूल्स को तेजी से इंटीग्रेट कर रहे हैं और भारत को इनोवेशन और डिजिटल स्किल का ग्लोबल हब बना रहे हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


