Indian Republic is constantly becoming brutal PUCL UP Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निरंतर क्रूर होता जा रहा है भारतीय गणराज्य- पीयूसीएल यूपी

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 6:57 PM (IST)
निरंतर क्रूर होता जा रहा है भारतीय गणराज्य- पीयूसीएल यूपी
बैठक में बलिया से आये हुए पीयूसीएल के राज्य उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नोट बंदी का सवाल उठाया और कहा सरकार के इस तानाशाही रवैय्ये से देश की अल्पआय वर्ग जैसे दिहाड़ी मजदूर असंगठित क्षेत्र के मजदूर गरीब मुसलमान घरेलु कामगार महिलाए सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है . तमाम जगह असंगठित मजदूर ख़ुदकुशी कर रहे है . काला धन जिसके आने की बात थी वो कहीं दिख नहीं रहा है , सरकार कभी कैशलेस तो कभी प्लास्टिक करेंसी के नाम पर गुमराह कर रही है . इस पूरी कवायाद से किसानो की कमर टूट गयी है . अंतिम वक्ता के रूप में बोलते हुए राज्य उपाध्यक्ष रामकुमार ने कहा वर्तमान में केंद्र सरकार नोट बंदी से लोगो को मार रही है तो वही दूसरी तरफ प्रदेश सरकार अपनी मांगो के लिए शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे अपने ही कर्मचारियों पर बर्बर लाठीचार्ज कर रही है जिसके चलते एक कर्मचारी की विधानसभा के सामने मौत हो जाती है .
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement