रेलवे सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इज्जतनगर मंडल के
नाम एक और रिकार्ड जुडऩे जा रहा है। करीब तीन महीने पहले ही यहां स्पेन की
टैल्गो ट्रेन की असेंबलिंग हो चुकी है। अब यहां के मीटरगेज इंजन साउथ
अफ्रीका के मोजांबिक रेल डिवीजन में ट्रेनों में लगाए जाएंगे। आरआईटीएस
ने डीजल शेड इज्जतनगर से तीन इंजन मांगे हैं। इस सदंर्भ में एक पत्र
इज्जतनगर कारखाने को भी मिला है, जिसमें इंजनों की मरम्मत के लिए सहमति
मांगी गई है।
गौरतलब है कि मीटरगेज इंजन का अब इज्जतनगर मंडल से
वजूद खत्म हो रहा है। दो-तीन रेलखंड हैं, जिनमें मीटरगेज गाडिय़ां चलती हैं।
आने वाले दो साल में यह रेलखंड भी ब्रडगेज हो जाएंगे, जिसके बाद मीटरगेज
के इंजन बनने बंद हो जाएंगे।