Advertisement
भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन शानदार, इंडिकेटर्स दिखा रहे मजबूत वृद्धि: सीईए नागेश्वरन

नागेश्वरन ने मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एजुकेशन और देश का कुशल कार्यबल विकास दर को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित रखते हुए व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता है। साथ ही देश के आगे बढ़ने के साथ समावेशी विकास को टारगेट करना जरूरी है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में 2047 तक एक विकसित, उच्च आय वाला देश बनने के भारत के दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर चर्चा की।
उन्होंने आगे कहा, "पिछले तीन दशकों में भारत ने लगातार 6.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है और मुझे लगता है कि यह एक प्रभावशाली उपलब्धि है। यह भारत में संस्थागत चपलता और परिपक्वता दोनों को दर्शाता है। साथ ही कहा कि वैश्विक उथल-पुथल भारत के लिए अवसर पैदा कर सकती है।
आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी हुई है। अगले दो वर्षों में दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, जो कि 6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा, "हमारे अप्रैल 2025 के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में 2.8 प्रतिशत की कमजोर वैश्विक वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जिसमें 127 देशों की वृद्धि दर में गिरावट शामिल है, जो विश्व जीडीपी का 86 प्रतिशत है।"
इस आउटलुक में बताया गया कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जबकि 2026 में इसके 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वहीं, चीन की अर्थव्यवस्था 2025 में 4 प्रतिशत और 2026 में 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


