Advertisement
रेगिस्तान में ‘अखंड प्रहार’ को अंजाम दे रही है भारतीय सेना

सेना के मुताबिक, तकनीक-सक्षम और मिशन-केंद्रित यह अभ्यास भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं के अनुरूप है। यह भारतीय सशस्त्र बलों की तत्परता और आधुनिकता को प्रदर्शित करता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन नेटवर्क, सैटेलाइट संचार, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, साइबर सुरक्षा और रियल-टाइम निर्णय समर्थन प्रणाली जैसे आधुनिक साधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। अखंड प्रहार का यह संस्करण दक्षिणी कमान की परिवर्तनशील और भविष्योन्मुखी सोच का प्रतीक है। यह सोच आधुनिक युद्धक सिद्धांतों का परीक्षण करती है।
वहीं, त्रि-सेवाओं के बीच निर्बाध एकीकरण एवं सामरिक तालमेल को मजबूत बनाने का काम भी करती है। इसके माध्यम से भविष्य के युद्धक्षेत्र में प्रभुत्व स्थापित करने की क्षमता को भी सशक्त किया जा रहा है। यह अभ्यास भारतीय सशस्त्र बलों की उस अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो राष्ट्र की रक्षा, संप्रभुता और शांति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर हैं।
गौरतलब है कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं यानी नौसेना, वायुसेना व थलसेना के वीर जवान ‘एक्सरसाइज त्रिशूल’ का संचालन कर रहे हैं। यह एक प्रमुख त्रि-सेवा अभियान है जो भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संयुक्तता और इंटरऑपरेबिलिटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
भारतीय नौसेना के नेतृत्व में थलसेना और भारतीय वायुसेना के साथ यह त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास अब तक के सबसे महत्वपूर्ण युद्धाभ्यासों में शामिल है। इस व्यापक अभ्यास के दौरान तीनों सेनाएं विभिन्न भू-भागों जैसे कि मरुस्थल, तटीय क्षेत्रों और समुद्री क्षेत्रों में एकीकृत अभियानों का प्रदर्शन कर रही हैं। इससे तीनों सेनाओं की सिनर्जी और इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस की वास्तविक क्षमता को परखा जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


