India reports 1,326 new Covid cases, 8 deaths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश में कोविड-19 के 1,326 नए मामले मिले, 8 मौतें दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 12:48 PM (IST)
देश में कोविड-19 के 1,326 नए मामले मिले, 8 मौतें दर्ज
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 1,326 नए मामले सामने आए और आठ मौतें दर्ज हुई हैं। देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,29,024 हो गई। पिछले 24 घंटों में 1,723 रोगियों के ठीक होने के साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,41,06,656 हो गई। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 98.77 प्रतिशत है। इस बीच दैनिक और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट क्रमश: 1.59 प्रतिशत और 1.08 प्रतिशत रही।
साथ ही इसी अवधि में देश भर में कुल 83,167 मरीजों की जांच की गई, जो कुल 90.09 करोड़ से अधिक हो गई है।
सोमवार सुबह तक भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 219.63 करोड़ से अधिक हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement