India plans 32 space missions this year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत की इस साल 32 अंतरिक्ष अभियानों की योजना

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जनवरी 2019 10:21 PM (IST)
भारत की इस साल 32 अंतरिक्ष अभियानों की योजना
बेंगलुरू। भारत इस साल 32 अंतिरिक्ष अभियान लांच करने की योजना बना रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने नए साल पर अपने सहकर्मियों को दिए संदेश में कहा कि वर्ष 2019 में 32 नियोजित अभियानों के साथ इसरो अपने समुदाय के लिए चुनौतीपूर्ण वादा करता है।अभियान में चंद्रमा पर कदम रखने के मकसद से भेजे जाने वाला चंद्रयान-2 भी शामिल है। चंद्र अभियान चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से लांच किया जाने वाला 25वां अभियान होगा। इसकी लागत 800 करोड़ रुपये है। सिवन ने अपने संदेश में कहा कि भारत द्वारा 2021-22 में अंतरिक्ष में मानव भेजने के पहले अभियान गगनयान पर भी काम इसी साल शुरू होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement