India land is very useful for coarse grains: PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोटे अनाज के लिए भारत की जमीन बड़ी उपयोगी है : पीएम मोदी

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मार्च 2021 12:35 PM (IST)
मोटे अनाज के लिए भारत की जमीन बड़ी उपयोगी है : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोटे अनाज के लिए भारत की एक बड़ी जमीन बहुत उपयोगी है। मोटे अनाज की डिमांड पहले ही दुनिया में बहुत अधिक थी, अब कोरोना के बाद ये इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में बहुत प्रसिद्ध हो चुका है। बजट में कृषि क्षेत्र के प्रावधानों पर सोमवार को वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसकी तरफ किसानों को प्रोत्साहित कराना भी फूड इंडस्ट्री के साथियों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारे यहां कॉन्ट्रेक्ट फामिर्ंग लंबे समय से किसी न किसी रूप में की जा रही है। हमारी कोशिश होनी चाहिए की कॉन्ट्रेक्ट फामिर्ंग सिर्फ व्यापार बनकर न रहे। बल्कि उस जमीन के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी हम निभाएं।" उन्होंने कहा कि किसानों को ऋण, बीज और बाजार, खाद ये किसान की प्राथमिक जरूरत है, जो उसे समय पर चाहिए। बीते वर्षों में किसान क्रेडिट कार्ड छोटे से छोटे किसानों तक, पशुपालकों से लेकर मछुआरों तक इसका दायरा बढ़ाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement