जयपुर। यहां लघु उदोयग भारती द्वारा आयोजित इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर-2016 में केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र भी शिरकत करेंगे। मिश्र अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। मिश्र यहां से दोपहर को मेहंदीपुर बालाजी जाएंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम को मिश्र जयपुर लौट आएंगे। शाम 7 बजे मिश्र खादी एवं ग्रामोद्योग, एनएसआईसी व एमएसएमई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र 17 सितंबर को उद्योग दर्शन इंडिया इंडस्ट्रीयल मेले भी शिरकत करेंगे।