जींद। ढाठरथ स्थित सीएचसी में शनिवार को कैशलेस इंडिया को लेकर अहम बैठक हुई। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ अरुण और डाॅ राजेश भोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों को कैशलेस के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आज देश कैशलेस की तरफ जा रहा है और इसी दिशा में हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूर हो सकेगी। इस दिशा में उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग, स्वैप मशीन और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने के बारे में बताया। सकें। बैठक के अंत में डाॅ राजेश भोला ने कैशलेस पॉलिसी को अपनाते हुए अपने बैंक खाते से इंटरनेट बंैकिंग के जरिए सूचना सहायक सुमित के खाते में सौ रुपए जमा किए।