Advertisement
गौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर चलता है भारत : ओमप्रकाश राजभर

पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल और बिहार दौरे पर राजभर ने कहा, "विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना ही है। अगर हम विकास का काम करते हैं तो वे तब भी विरोध करते हैं। अगर बिहार में किसी तरह की परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है, तो यह वहां के लोगों के लिए एक अच्छा संदेश है।"
सुप्रीम कोर्ट द्वारा वक्फ कानून के कई प्रावधानों पर रोक लगाए जाने के फैसले पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "हम सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। सरकार की मंशा किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि सरकार सबको मुख्यधारा के साथ जोड़ना चाहती है।"
ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं बचा है। कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर शासन किया और उसमें भी उन्होंने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को धोखा दिया। अब दोबारा से उन्हें धोखा देने के लिए वे 'सिग्नेचर कैंपेन' चला रहे हैं। वे इसलिए ये कैंपेन चला रहे हैं ताकि देश की गद्दी पर कब्जा जमा सकें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


