India first bitcoin trading app launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश का पहला बिटकॉइन ट्रेडिंग एप लांच, अब एप से करें क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 दिसम्बर 2017 10:34 PM (IST)
देश का पहला बिटकॉइन ट्रेडिंग एप लांच, अब एप से करें क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन
नई दिल्ली। मोबाइल आधारित एप्लीकेशन प्लूटो एक्सचेंज गुरुवार को लांच किया गया। अब बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी (वर्चुअल करेंसी) का लेन-देन एप के जरिए किया जा सकता है। यह सभी लेन-देन को केवल मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के जरिये ही अंजाम देगा। महज 4-डिजिट पिन का उपयोग करके यूजर मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से बिटकॉइन की खरीद, बिक्री, स्टोर एवं उसे खर्च कर सकेंगे। प्लूटो एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत वर्मा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्लूटो एक्सचेंज का नारा है अनबैंक द बैंक्ड बैंक यानी बैंक के काम की जटिलता से लोगों को मुक्त करो। क्योंकि बाजार में पहले से ही मौजूद दूसरे सभी एप बिटकॉइन के लेन-देन के लिए बिटकॉइन के पते का उपयोग करते हैं। प्लूटो एक्सचेंज इस पूरे परिदृश्य को बदल कर रख देगा और इन सारी जटिलताओं को एक झटके में खत्म कर देगा। प्लूटो एक्सचेंज एक ओपेन पेमेंट प्लेटफार्म और डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज है, जो सभी क्रिप्टो एक्सचेंज पर इश्यू किया जाता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह पहला एप आधारित वॉलेट है, जो मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के जरिये बिटकॉइन लेन-देन में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि प्लूटो एक्सचेंज भुगतान की प्रक्रिया से जुड़े यानी पेमेंट प्रोसेस, वित्तीय रास्तों और वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय की समस्या का समाधान करता है। यह भुगतानों, प्रेषित राशि यानी रेमिटेंस, पेरॉल डिपोजिट, बीबी कॉमर्स, सप्लाई-चेन फाइनेंस, लॉयल्टी प्रोग्राम्स, ऐसेट मैनेजमेंट एवं कारोबार तथा अन्य मांग में रहने वाली सेवाओं सहित वित्तीय कारोबारों में सक्षम बनाता है।
भरत वर्मा ने बताया, निवेश करना युवाओं का एक सपना होता है। हर कोई सुरक्षित तथा हिफाजत के साथ व्यापार करना चाहता है। लेकिन बाजार ठगों से भरा पड़ा है। जालसाजी से संबंधित इन सभी घटनाओं को देखते हुए, हमारी कंपनी ने एक नई पहल की है जो सुरक्षा को बढ़ाएगा एवं निवेश में जालसाजी की घटनाओं में कमी लाएगा। यह एप प्रत्येक व्यक्ति को सभी प्रकार के लेन-देनों में केवल मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के जरिये ही सरलता से सक्षम बनाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement