india braces surgical strikes pakistan major terror attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान लेगा सर्जिकल स्ट्राइक का बदला! भारत में अलर्ट

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 11:02 PM (IST)
पाकिस्तान लेगा सर्जिकल स्ट्राइक का बदला! भारत में अलर्ट
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर हमले के बाद से जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी एनएसए नासिर जंजुआ ने पिछले दिनों भारत के अपने समकक्ष अजीत डोभाल से बात की और सीमा पर तनाव कम करने को लेकर चर्चा की। यह बातचीत भारत के द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुई लेकिन भारत के टॉप लेबल पर बैठे अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान खामोश नहीं बैठेगा और वह जरूर इस ऑपरेशन का बदला लेने की कोशिश करेगा। ऐसी आशंका जतायी जा रहा है कि आने वाले दिनों में पड़ोसी मुल्क भारत में बड़ा आतंकी हमला करवा सकता है। भारत दोनों पक्ष को लेकर सर्तक है पहला यह कि पाकिस्तान उरी जैसा कोई आतंकी हमला करता है या फिर छोटे-छोटे हमले करके भारत को परेशान करता है जैसा कि हाल के दिनों में उसने बारामूला शोपियां और हंदवाड़ा में किया। दूसरा यह कि नवंबर के बाद पाक सेना प्रमुख का कार्यकाल बढाया जाता है या फिर वे रिटायर हो जाते हैं. यदि उनका कार्यकाल बढा दिया जाता है तो यह साफ हो जाएगा कि पाकिस्तान किसी बड़ी लड़ाई कि तैयारी में है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement