पाकिस्तान लेगा सर्जिकल स्ट्राइक का बदला! भारत में अलर्ट
khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:28 AM (IST)
उरी हमला का बदला लेते हुए भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक किया गया
जिसका उद्देश्य यह था कि पाकिस्तानी सेना यह समझ ले कि भारत के लिए एलओसी
क्रास करना कोई मुश्किल काम नहीं है। भारत ने ऐसा करके पाकिस्तानी सेना के
कम्फर्ट को हिला कर रख दिया है। भारत ने ऐसा करके यह संदेश भी पड़ोसी मुल्क
को दे दिया है कि यदि वह आतंकी हमला करवाता है या फिर सीजफायर का उल्लंघन
करता है तो भारत की ओर से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
तीसरी बात यह
है कि पाकिस्तान अगर भारत पर हमला करता है तो एलओसी की परवाह किए बिना उसे
जवाब मिलेगा। उरी हमले के बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि भारत जवाबी
कार्रवाई करेगा इसलिए उसने अपनी चौकियों की सुरक्षा बढा दी थी लेकिन भारत
सर्जिकल स्ट्राइक करेगा ऐसी आशंका पाकिस्तान को नहीं थी।